फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Class 9 student drowns in Ganga, body found after 10 hours

Kaushambi News: गंगा में डूबा नौवीं का छात्र, 10 घंटे बाद मिला शव

Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student drowns in Ganga, body found after 10 hours
मृतक निलेश की फाइल फोटो
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के उजिहनी गंगा घाट पर रविवार को गंगा में नहाते समय डूबे नौवीं का एक छात्र गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ व क्षेत्रीय गोताखोरों की टीम ने करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला।
विज्ञापन

गौसपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र का 15 वर्षीय बेटा निलेश रविवार सुबह अपने साथियों के साथ बकरी चराने के लिए गंगा के कछार क्षेत्र में गया था। बकरियां चराने के दौरान वह गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर गंगा की लहरों में समा चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर संदीपनघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब 10 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद उजिहनी गंगा घाट से प्रयागराज की ओर लगभग एक किलोमीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलेश कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उजिहनी गांव के पास गंगा में नहाते समय एक बालक डूब गया था। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान किशोर का शव बरामद कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed