फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Class 10 student drowns while bathing in Yamuna; divers search underway

Kaushambi News: यमुना में नहाते समय 10वीं का छात्र डूबा, गोताखोर कर रहे तलाश

Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student drowns while bathing in Yamuna; divers search underway
घटना के बाद यमुना घाट पर लगी परिजनों व सगे संबं​धियों की भीड़- संवाद
चित्रकूट जिले की मऊ तहसील क्षेत्र में यमुना नदी के महिला पुल के पास नहाने के दौरान बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र के डूबने से हड़कंप मच गया। गोताखोरों की टीम देर शाम तक छात्र की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शुभ मिश्रा उर्फ शिवांश मिश्रा (16) पुत्र स्वर्गीय पुनीत मिश्रा निवासी मां आनंदी नगर, पावर हाउस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभ सुबह करीब दस बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा और फोन भी नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे शुभ के साथ गए उसके दोस्त अमन पांडेय और सचिन त्रिपाठी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि वे लोग यमुना पुल के नीचे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान शुभ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण वह लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मऊ के उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन, क्षेत्राधिकारी फहद अली और थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यमुना किनारे से शुभ के कपड़े भी बरामद हुए हैं।

शुभ के पिता का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह अपने बाबा और छोटी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह इन दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दे रहा था। उधर इकलौते बेटे की मौत से मां व बहन रो-रोकर बेहाल हैं।

घटना के बाद यमुना घाट पर लगी परिजनों व सगे संबंधियों की भीड़- संवाद

घटना के बाद यमुना घाट पर लगी परिजनों व सगे संबंधियों की भीड़- संवाद

घटना के बाद यमुना घाट पर लगी परिजनों व सगे संबंधियों की भीड़- संवाद

घटना के बाद यमुना घाट पर लगी परिजनों व सगे संबंधियों की भीड़- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed