{"_id":"6a481156d2fd4b37ad0f3d2c","slug":"clash-between-families-over-a-dispute-involving-children-fir-registered-against-13-named-individuals-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144080-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बच्चों के विवाद में परिजनों के बीच मारपीट, 13 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बच्चों के विवाद में परिजनों के बीच मारपीट, 13 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। बुधवार देर शाम दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थबाजी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतिरिक्त बल की मदद से हालात पर काबू पाया। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांस्टेबल रजनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक पक्ष के उधौश्याम, पंकज, नीरज, सोनम, नीलम और शीमला देवी तथा दूसरे पक्ष के मुन्नालाल, नागेश, रवि, किशन, सुभाष, सविता और लक्खूलाल आपस में गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया गया। मारपीट में घायल लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकीदे रहे थे। पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।