{"_id":"64c17fb1d8f27398df092a14","slug":"civil-diploma-engineers-association-remained-on-strike-for-the-seventh-day-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-1573-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सातवें दिन भी धरने पर बैठा रहा सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सातवें दिन भी धरने पर बैठा रहा सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ
Thu, 27 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में चल रहा सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का धरना लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। मंडल अध्यक्ष इं.सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि जब से धरना शुरू हुआ है तब से एक्सईएन दफ्तर ही नहीं आए। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन ने कहा कि अधीक्षण अभियंता की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया है। वार्ता के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।