{"_id":"57ec066f4f1c1b8167573e9a","slug":"civil-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर की जांची गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर की जांची गई सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
other
जिला न्यायालय परिसर की बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का सीओ मंझनपुर ने जायजा लिया। एलआइयू, डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इसके अलावा न्यायालय परिसर के अगल-बगल भी जांच की गई।
बुधवार दोपहर अचानक सीओ रमाकांत यादव पुलिस फोर्स के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड व एलआइयू टीम के साथ उन्होंने न्यायालय परिसर खंगाला। पुुलिस संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में थी। टीम ने जांच कर सीओ को बताया कि सबकुछ सामान्य है तो सीओ ने न्यायालय परिसर के बाहर की जांच करवाई। इस दौरान अगल-बगल की दुकानों को भी देखा गया। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। उन्होंने कोर्ट आने का वाजिब कारण बताया तो उनको छोड़ा गया।