फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chowkidar along with relatives beat up mother-daughter

Kaushambi News: चौकीदार ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मां-बेटी को पीटा

Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar along with relatives beat up mother-daughter
मंझनपुर। सदर कोतवाली के एक गांव में बेटे की आशिकी उसके घरवालों को महंगी पड़ गई। महिला के बेटे ने गांव के चौकीदार की बेटी से प्रेम विवाह किया। इससे खफा लड़की के रिश्तेदारों ने युवक की मां और बहन को जमकर पीटा। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही गृहस्थी का समान भी पिकअप में भर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव का चौकीदार सोनकर बिरादरी का है। चौकीदार के घर के सामने पाल बिरादरी का एक परिवार रहता है। पाल का बेटा भट्ठे पर मजदूरी करता है। कुछ दिनों पहले पाल का बेटा घर आया। चार दिन पहले वह सोनकर की बेटी के साथ पकड़ा गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां लड़की युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता कराया और लड़की प्रेमी के साथ हलफनामे में शादी करके युवक के घर चली गई।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच खुन्नस थी। बुधवार को चौकीदार की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रेमी के घरवालों ने उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस कुछ करती, इससे पहले बृहस्पतिवार को चौकीदार के रिश्तेदार एक पिकअप में भरकर पाल के घर जा पहुंचे। पिकअप में कुछ महिलाएं भी थीं। उन्होंने युवक के घर में घुसकर उसकी मां और बहन को जमकर पीटा और तोड़फोड़ करते हुए जरूरी सामान पिकअप में लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोरई चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य, यूपी 112 की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। हंगामा बढ़ने की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर संतोष शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। तब तक चौकीदार के रिश्तेदार सामान पिकअप में लोडकर कर जा चुके थे। इस बाबत इंस्पेक्टर का कहना है दोनों परिवारों के बीच रंजिश है। मामले की तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दोनों पक्ष के लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई में पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed