फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chitfunt company absconding with millions of rupees

लाखों रुपये लेकर चिटफंट कंपनी फरार

Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chitfunt company absconding with millions of rupees
लाखों रुपये लेकर चिटफंट कंपनी फरार
विज्ञापन

करारी का मामला, पीड़ितों ने लखनऊ में डाला डेरा, डीजीपी से करेंगे शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कस्बे में खुली एक चिटफंड कंपनी निवेशकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। इससे परेशान निवेशकों ने शनिवार को लखनऊ में डेरा डाल दिया है। वह डीजीपी से शिकायत के बाद ही यहां लौटेंगे। संभव हुआ तो सीएम से मुलाकात करके उन्हें भी ठगी की जानकारी देंगे।

करारी नगर पंचायत में करीब ढाई साल से एक चिटफंड कंपनी खुली हुई थी। कथित तौर पर इसे बिहार के लोगों ने खोल रखा था। कंपनी ने जिले भर में अपने एजेंट बना दिए थे। एजेंटों के माध्यम से आम लोगों का लाखों रुपये जमा करा लिया था। इधर बीच कुछ निवेशकों की पॉलिसी का समय पूरा हो गया और उन्होंने रकम मांगना शुरू किया तो हफ्ते भर पहले कंपनी कार्यालय में ताला बंद करते हुए सामान समेटकर जिम्मेदार फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही सभी निवेशकों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले तो जिम्मेदारों को खोजने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शनिवार को लखनऊ में डेरा डाल दिया। निवेशक आनंद ओझा निवासी अजुहा, सुुधीर निवासी पनारा गोपालपुर, प्रवेश निवासी नटन का डेरा, संदीप निवासी सरायअकिल, मोहित निवासी प्रयागराज आदि ने बताया कि लखनऊ में भी कंपनी का कार्यालय है। पहले तो कार्यालय में जाकर रकम वापसी का दबाव बनाया जाएगा। कामयाबी नहीं मिली तो डीजीपी और सीएम से शिकायत की जाएगी। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed