{"_id":"6a2afec0ad3952949b0f0369","slug":"chips-and-savory-snacks-plant-for-rural-women-self-reliance-through-the-pmfme-scheme-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142973-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ग्रामीण महिलाओं के लिए चिप्स-नमकीन प्लांट, पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ग्रामीण महिलाओं के लिए चिप्स-नमकीन प्लांट, पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भरता
Fri, 12 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
समूह अध्यक्ष सविता देवी
चायल विकासखंड का शाना नीबी गांव ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहचान बना रहा है। जय मां काली महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सविता देवी चिप्स एवं नमकीन प्लांट स्थापित करने की तैयारी में हैं। यह प्लांट प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत लगेगा।
योजना के लिए समूह का चयन हो चुका है और ऋण स्वीकृति के लिए फाइल बैंक भेजी गई है। सविता देवी वर्ष 2021 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। उन्होंने समूह के माध्यम से ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय शुरू किया था। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने एक लाख दस हजार रुपये का ऋण लिया। इससे 20 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से पांच बीघा खेत लेकर खेती शुरू की। खेती से हुए लाभ ने उनकी आय में और वृद्धि की।
रोजगार के नए अवसर
सविता देवी वर्तमान में जय मां काली महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। समूह का उद्देश्य अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है। बैंक से ऋण मिलते ही प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। समूह की महिलाएं मिलकर उत्पादन करेंगी और जिले भर में उत्पादों का विपणन करेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।