फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children were sent out to play, wife was murdered with a sharp weapon after locking the room

Kaushambi : बच्चों को खेलने के लिए भेजा बाहर, कमरा बंद कर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया गांव में एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से पूर्व उसने बच्चों को खेलने भेज दिया।

विज्ञापन
Children were sent out to play, wife was murdered with a sharp weapon after locking the room
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया गांव में एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से पूर्व उसने बच्चों को खेलने भेज दिया। कमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी पति की खोजबीन में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया निवासी फूलचंद को पत्नी पर संदेह था। आलम यह था कि वह पत्नी को घर से बाहर तक निकलने नहीं देता था। घर के पास से पानी लाने का काम भी बच्चे ही करते थे। सोमवार को फूलचंद्र शाम करीब चार बजे पत्नी से विवाद करने लगा। इसी बीच उसने बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद पत्नी को एक कमरे में बंद कर उसकी धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद कमरे को बाहर से बंदकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद खेलकर लौटे बेटे दीपू (15) ने जब कमरा खोला तो मां फूलमती का खून से लथपथ शव देकर शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार फूलचंद की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed