{"_id":"689e39e8a915cb1d8e078491","slug":"children-are-getting-sick-due-to-changing-weather-number-of-patients-in-medical-college-increases-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129081-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बदलते मौसम में बच्चे हो रहे बीमार, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बदलते मौसम में बच्चे हो रहे बीमार, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज
Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बच्चों का इलाज कराने आए तीमारदार। संवाद
। मौसम में हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की ओपीडी में रोज 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल में बालरोग विभाग की ओपीडी में 161 बच्चों ने इलाज कराया। इनमें 40 से अधिक बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक, बदलते तापमान और नमी के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि पांच से 12 साल के बच्चों में डायरिया का खतरा अधिक होता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। अभिभावक बच्चों को साफ-सुथरा और शुद्ध भोजन दें, बाहर का तला-भुना और बासी खाना बिल्कुल नहीं खिलाएं। बरसात के पानी और गीली जगहों से बचाकर रखें। अप्रिय लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
बचाव के पांच आसान उपाय
- घर का ताजा और हल्का भोजन कराएं
- बच्चों को बारिश के पानी से बचाएं
- नियमित हाथ धोने की आदत डालें
- भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी रखें
- बुखार या दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर दिखाएं