{"_id":"669c3432ac347353500ec5d4","slug":"child-drowned-while-bathing-in-pond-friend-critical-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114123-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब में नहाते वक्त डूबे बालक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब में नहाते वक्त डूबे बालक की मौत, साथी गंभीर
Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के घोसिया गांव में शनिवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबे बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बालक के साथ रहे उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
घोसिया गांव निवासी नफीस अहमद और रुख्सार पड़ोसी हैं। दोनों के घर भी आसपास हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे मुहर्रम के बाद गांव में फातिहा का आयोजन चल रहा था। इसी बीच पूर्व प्रधान नफीस का लड़का मो.अली (10) और रुख्सार का बेटा मो.हरम (8) घर के समीप स्थित तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान दोनों डूबने लगे। डूब रहे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इलाज के लिए दोनों को सरायअकिल के निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अली की हालत गंभीर देख प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अली की प्रयागराज ले जाते वक्त मौत हो गई। इस बारे में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि अली के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसे लेकर पंचनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों के सिपुर्द कर दिया गया है।