फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child dies due to drowning in water filled pit

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in water filled pit
चरवा कोतवाली के चक बादशाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम शौच के लिए गया एक बालक पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चक बादशाहपुर गांव निवासी जगन्नाथ बलीपुर टाटा गांव स्थित डाकघर में डाकिया के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने 11 वर्षीय बेटे रामू के साथ गांव के बाहर स्थित पेड़ से आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान बेटा रामू शौच करने के लिए चला गया। शौच के दौरान पैर फिसलने से वह पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब गया।
विज्ञापन

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता जगन्नाथ उसे खोजने के लिए गए। बेटे को गड्ढे में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुन जुटे लोगों ने मशक्कत के बाद रामू को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य परिजन भी रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed