फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child died after falling into borewell pit in kaushambi

Kaushambi : बोरबेल के गड्ढे में गिरकर बालक की मौत, जल निगम ने टंकी बनाने के लिए खोदा था गड्ढा

Sat, 25 Feb 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

पिपरकुंडी गांव में शुक्रवार शाम घर से लापता बालक का बोरबेल के गड्ढे में शव मिला। बोरबेल के लिए गड्ढा जल निगम की तरफ से बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए खोदा गया था।

विज्ञापन
Child died after falling into borewell pit in kaushambi
Kaushambi : राज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरकुंडी गांव में शुक्रवार शाम घर से लापता बालक का बोरबेल के गड्ढे में शव मिला। बोरबेल के लिए गड्ढा जल निगम की तरफ से बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए खोदा गया था। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पिपरकुंडी गांव निवासी शिव नारायण मौर्य का इकलौता बेटा राज (7) शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिवार के लोग व मोहल्ले वाले राज की खोजबीन कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान राज का शव बोरवेल के गड्ढे में मिला। बोरवेल के लिए जल निगम ने गड्ढा खुदवाया था। गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे पर सिर्फ मिट्टी डालकर पाट दिया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रभूणष मौर्य का कहना है पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है। परिजनों की तरफ से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed