{"_id":"5caa4c44bdec22142d5e5728","slug":"child-death-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
Mon, 08 Apr 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
drown
गोराजू (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में रविवार सुबह तालाब मेें डबूने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी के रजईपुर गांव का सादाब (10) पुत्र खुर्शीद कक्षा चार का छात्र था। हफ्ते भर पहले वह मां फातिमा के साथ अपने ननिहाल गोराजू गया था।
रविवार सुबह वो खेतों की ओर गया था। वहां तालाब में हाथ साफ करते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सादाब को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।