फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chief Minister will come today, BJP people will wait

Kaushambi News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, भाजपाई करेंगे इंतजार

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today, BJP people will wait
आज आएंगे मुख्यमंत्री, भाजपाई करेंगे इंतजार
विज्ञापन

-- मूरतगंज के महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल, सत्तादल को नहीं मिला निमंत्रण
-- पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों संग चंद नेताओं को मिल सकता है स्वागत का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार (आज) को जिले के मूरतगंज में करीब एक घंटे रहेंगे। हजारों की भीड़ को संबोधित भी करेंगे, लेकिन इसमें भगवाधारी नजर नहीं आएंगे। कार्यकर्ता तो दूर संगठन के पदाधिकारियों की भी मुख्यमंत्री से मुलाकात होना मुश्किल है, क्योंकि जिस कार्यक्रम में सरकार मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं, उसकी उन्हें आमंत्रण ही नहीं मिला है।
मूरतगंज के आलमचंद स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी आ रहे हैं। स्कूल के पीछे ही हेलीपैड बनवाया गया है, जहां सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक संग सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। सत्तादल से जुड़े बड़े दिग्गज नेताओं समेत भाजपा के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम से दूर ही रहेंगे। कार्यक्रम निजी होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से इन्हें न्योता ही नहीं दिया गया है। हालांकि, भाजपाइयों ने कार्यक्रम में अपनी जगह बनाने के लिए तमाम कोशिशें कीं। प्रशासन तक से जुगाड़ भिड़ाया, लेकिन बात नहीं बनी। माना जा रहा है कि यदि किसी तरह दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में प्रवेश हासिल भी कर लिया तो मंच पर कुर्सी को तरस जाएंगे। दर्शक दीर्घा में ही बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन

-------
सांसद व जिपं अध्यक्ष कर सकते हैं अगवानी

मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्र प्रकाश के साथ डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश श्रीवास्तव स्वागत करेंगे। यहां पर अफसरों संग सीएम की अगवानी में सांसद विनोद सोनकर और जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मंच पर लगेंगी सिर्फ छह कुर्सियां

विद्यालय के मंच पर सिर्फ छह कुर्सियां ही लगाई गईं हैं। एक, मुख्यमंत्री, दूसरी जलशक्ति मंत्री, तीसरी विद्यालय के संरक्षक व सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, चौथी कुर्सी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव, पांचवीं कुर्सी स्कूल के प्रबंधक वत्सलनाथ और छठीं कुर्सी प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ श्रीवास्तव के लिए रहेगी।
------
कुछ ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
हेलीपैड पर आगमन - सुबह 11 बजे
कार्यक्रम स्थल पर आगमन- 11.05 बजे
प्रबंधक द्वारा सीएम का स्वागत- 11.05 बजे
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम- 11.08 बजे से
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण- 11.18 बजे से
विद्यालय संरक्षक व न्यायमूर्ति का उद्बोधन- 11.23 बजे से
मुख्यमंत्री का उद्बोधन- 11.27 बजे से
समय आरक्षित- 11.47 बजे से 11.55 बजे तक
सीएम का हेलीपैड के लिए प्रस्थान- 11.55 बजे
हेलीपैड स्थल पर आगमन - 12 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed