फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chief constable dies after being electrocutedChief constable dies after being electrocuted

Kaushambi News: करंट की चपेट में आकर मुख्य आरक्षी की मौत

Wed, 10 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chief constable dies after being electrocutedChief constable dies after being electrocuted
मृतक मुख्य आरक्षी की फाइल फोटो
सैनी कोतवाली परिसर में बने विभागीय आवास में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर मुख्य आरक्षी निरंजन सिंह कुशवाहा (42) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के हाजीपुर बिजहरी निवासी निरंजन सिंह 2011 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में सैनी कोतवाली में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह कोतवाली परिसर में बने सरकारी आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ वाराणसी में रहती हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे। रात करीब 11:30 बजे पत्नी ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर चारदीवारी फांदकर अंदर जाने पर वह बाथरूम में अचेत अवस्था में मिले। पुलिसकर्मी निरंजन को सीएचसी सिराथू ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी त्रिलोकनाथ पांडे ने बताया कि बाथरूम की बिजली की वायरिंग टूटकर दरवाजे पर गिर गई थी, जिससे करंट फैल गया और हादसा हुआ।
मुख्य आरक्षी की मौत करंट लगने से हुई है। सरकारी आवास में बने बाथरूम में वायरिंग लाइन कब से खराब थी। इसे ठीक क्यों नहीं कराया गया इसकी जांच की जा रही है। - सत्येंद्र तिवारी क्षेत्राधिकारी सिराथू

मृतक मुख्य आरक्षी की फाइल फोटो

मृतक मुख्य आरक्षी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed