फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chhedakhaanee pa chhaatraon ne do shohadon ko peeta

छेड़खानी प छात्राओं ने दो शोहदों को पीटा

Sat, 02 Feb 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। करारी इलाके में शुक्रवार दोपहर छेड़खानी से बिफरीं छात्राओं ने दो शोहदों को पकड़कर जमकर पीटा। इन्हें बीच सड़क पर मुर्गा बनाया। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बेटियों के इस हौसले का क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाली करीब छह छात्राएं शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में बाइक से आए दो शोहदों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इसपर बिफरीं छात्राओं ने शोहदों को रोक लिया। फिर उनकी चप्पल से पिटाई कर दी। शोहदों को पिटता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आम लोगों ने भी मनचलों की पिटाई की। इसके बाद छात्राओं ने शोहदों को मुर्गा बनवाया। माफी मांगने के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। बताया जाता है कि छात्राओं ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर न मिली तो भी शोहदों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed