फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chhattisgarh police attacked while trying to arrest a warrantee, one constable in critical condition

Kaushambi News: वारंटी को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, एक आरक्षी की हालत गंभीर

Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh police attacked while trying to arrest a warrantee, one constable in critical condition
कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने वारंटी समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ थाना गंज, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में गांजा तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। विशेष न्यायालय एनडीपीएस ने 28 फरवरी को शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। वारंट तामील कराने के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर से अनुमति मिलने के बाद थाना गंज की टीम शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पहले सिराथू से वारंटी आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरक्षी युसुफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा और अजय चौधरी इचौली गांव में शिवम केशरवानी की तलाश में पहुंचे और उसके घर के पास निगरानी करने लगे। इसी दौरान शिवम के भाई, रिश्तेदारों और करीब 50 ग्रामीणों ने चोर-चोर बोलकर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की तरफ से अपनी पहचान बताने के बावजूद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, जबकि अन्य दो पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर निकल गए। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

कोखराज पुलिस ने घायल आरक्षी की तहरीर पर वारंटी शिवम सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विजय कुमार केशरवानी निवासी ग्राम इचौली, संदीप मिश्रा पुत्र ज्ञानप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम इचौली, शिवराज पुत्र बद्दू, निवासी ग्राम, इचौली, दुर्गा प्रसाद पासी पुत्र राजकुमार पासी निवासी इचौली और शिवबाबू सरोज पुत्र राजकुमार, इचौली को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस टीम एनडीपीएस के दो वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आई थी। इंचौली गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया। घायल सिपाही की तहरीर पर वारंटी शिवम, उसके भाई व रिश्तेदार समेत 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अमिता सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed