फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chhattisgarh: Accused of theft from a jeweler's house arrested from Basuhar

Kaushambi News: छत्तीसगढ़ में आभूषण कारोबारी के यहां चोरी का आरोपी बसुहार से गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Accused of theft from a jeweler's house arrested from Basuhar
छत्तीसगढ़ में आभूषण कारोबारी के यहां चोरी का आरोपी बसुहार से गिरफ्तार
विज्ञापन

- बुधवार को छत्तीसगढ़ व सरायअकिल पुलिस ने की गिरफ्तारी
- पांच मई को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सराफा कारोबारी के यहां हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। बसुहार गांव के युवक को चोरी के आरोप में बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने साथी की मदद से छत्तीसगढ़ प्रांत के सराफा कारोबारी के यहां लाखों की चोरी की थी। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। छत्तीसगढ़ से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह गिरफ्तारी की है।

छत्तीसगढ़ प्रांत के जगदलपुर शहर में पांच मई की शाम नावेल्टी स्टोर के बाजू वाली गली में देवेंद्र ज्वेलर्स के यहां चोरी हुई थी। दुकान में दो युवक आभूषण खरीदने पहुंचे और 12 सोने की चेन पार कर भाग निकले। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस मामले में कारोबारी पृथ्वीराज टाटिया ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जगदलपुर कोतवाली (छत्तीसगढ़) में मुकदमा दर्ज कराया था। जगदलपुर कोतवाली के एसआई सुधराम नेतम अपनी टीम के साथ मंगलवार को आरोपियों का पता लगाते हुए सरायअकिल कोतवाली पहुंचे। घटना के बारे में बताने के बाद कहा कि एक चोर बसुहार गांव का रहने वाला है। इस पर सरायअकिल पुलिस की मदद से रज्जू निषाद को गिरफ्तार किया। इससे पहले रज्जू के साथ वारदात को अंजाम देने वाले चित्रकूट के एक व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों की निशानदेही पर चित्रकूट जिले के मऊ कस्बे में रहने वाले एक सराफ के यहां से चुराई गई 11 सोने की चेन बरामद कर ली गई। पुलिस अब दोनों को कस्टडी रिमांड में लेकर छत्तीसगढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed