फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cheated a young man online by pretending to be the manager of a pencil company

Kaushambi News: पेंसिल कंपनी का मैनेजर बनकर युवक से की ऑनलाइन ठगी

Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Cheated a young man online by pretending to be the manager of a pencil company
फेसबुक पर घर बैठे पेंसिल पैकिंग का विज्ञापन देख झांसे में आए युवक ने एक लाख रुपये गवां दिए। विज्ञापन में दर्शाए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद जालसाज ने युवक को फोन किया।
विज्ञापन

खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए माल मंगवाने के एवज में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। फिर माल आया न पैसा, तब युवक को ठगे जाने की जानकारी हुई। ऑनलाइन ठगी का शिकार बने युवक ने पुलिस से शिकायत कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के स्थानीय गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उसके फेसबुक पर एक नामी कंपनी की तरफ से घर बैठे पेंसिल पैकिंग का विज्ञापन आया। विज्ञापन के नीचे लिखे मैसेज पर उसने क्लिक किया तो अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को पेंसिल कंपनी का मैनेजर बताया। अच्छी पगार देने का लालच देकर पेंसिल मंगवाने के लिए एक लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।

आरोप है कि बाद में सामान नहीं आया तो उसने उस नंबर पर फोन किया, जिससे मैनेजर बनकर किसी व्यक्ति ने कॉल की थी। इस पर जालसाज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान रामबाबू ने पुलिस को आपबीती बताई और शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed