फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CHC superintendent also found doctor and pharmacist missing

Kaushambi News: सीएचसी अधीक्षक को भी नदारद मिले चिकित्सक व फार्मासिस्ट

Tue, 09 Jul 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
CHC superintendent also found doctor and pharmacist missing
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट के रविवार को समय से पहले चले जाने की जांच करने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक पहुंचे। इसमें उन्हें भी डॉक्टर व फार्मासिस्ट नदारद मिले। जिस पर अधीक्षक ने दोनों की दो दिन अनुपस्थिति लगा दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की अमर उजाला ने पड़ताल की थी। दोपहर करीब 1.20 बजे जब टीम पहुंची तो यहां पर तैनात डॉ. पूनम प्रजापति और फार्मासिस्ट अशोक सिंह नहीं मिले थे। पता चला था कि डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण के बाद ही दोनों पीएचसी से चले गए हैं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘डिप्टी सीएमओ के जाते ही डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने छोड़ी पीएचसी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। सीएचसी सिराथू के अधीक्षक डॉ. औचित्य सिंह ने इसे संज्ञान लिया और जांच करने पीएचसी पहुंच गए। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे जब वह पहुंचे तो उन्हें भी डॉक्टर और फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली मिली। वहीं, लैब असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, एएनएम नीलम देवी, स्टॉफ नर्स रेनू देवी और सफाईकर्मी प्रवीण मौजूद रहे। अधीक्षक ने बताया कि पीएचसी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। हालांकि, करीब 10 बजे चिकित्सक व फार्मासिस्ट आ गए थे। लेकिन, लापरवाही को देखते हुए रविवार और सोमवार दोनों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट को अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed