फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chattisgarh evm

आपके मतदान की आवाज बुलंद करेगा छत्तीसगढ़

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
chattisgarh evm
other
जनपद के भंडार गृह में रखी 335 ईवीएम की आवाज घुट चुकी है। ये मशीनेें जर्जर हो चुकी हैं। जांच के दौरान खामियां मिलने पर इंजीनियरों ने इनको चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। अब आपके मतदान की आवाज छत्तीसगढ़ की ईवीएम से गूंजेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में अब यहां छत्तीसगढ़ से अतिरिक्त ईवीएम मशीनें भेजी जाएंगी। चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से ईवीएम मंगाने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


   जिले के भंडार गृह में विस चुनाव के लिए 1800 बीयू व 1665 सीयू मशीनें हैं। वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। जिले के अधिकारी चुनाव की तैयारियाें के लिए सारे इंतजाम कर रहे हैं। हाल ही में ईवीएम मशीनों की प्रथम लेबिल चेकिंग हुई थी। इसके लिए इंजीनियरों का एक दल आया हुआ था। जांच के दौरान भंडार गृह में रखी गई बीयू व सीयू मशीनों की जांच की गई तो पता चला कि सैकड़ों की तादाद में मशीनें गड़बड़ हैं। जांच के दौरान कुल 140 बीयू व 195 सीयू मशीनें गड़बड़ मिलीं। इनमें से अधिकांश मशीनों से बीप यानी टूं...टूं... की आवाज ही निकल रहीं थी। कुछ की बैट्री अथवा डिस्पले गड़बड़ था।
विज्ञापन


इन मशीनों को इंजीनियरों के दल ने जर्जर घोषित करते हुए चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। 335 मशीनों को जर्जर घोषित किया गया है। अब इनकी जगह छत्तीसगढ़ से ईवीएम मशीनें चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगाई गई हैं। अब इन्हीं मशीनों से कौशाम्बी जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव से पहले इन मशीनों की कई चक्राें में जांच की जाएगी। इसके बाद ही इनको बूथों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


630 ईवीएम की पड़ेगी जरूरत
 जिले के भंडार गृह से छंटनी की गई 335 मशीनों के अलावा 630 ईवीएम की जरूरत है। जिले को 20 प्रतिशत अतिरिक्त मशीन चाहिए, जबकि 10 फीसदी प्रशिक्षण के लिए। इसके अलावा पांच फीसदी ईवीएम मशीनें प्रचार के लिए चाहिए। कुल 630 मशीनों की जरूरत हैं। ये मशीनें छत्तीसगढ़ प्रांत से मांगी गई हैं।


140 बीयू व 195 सीयू मशीनों के खराब होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा अतिरिक्त मशीनों की जरूरत है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ प्रांत से मशीन भेजीं जाएंगी, इसकी जानकारी मिली है।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed