{"_id":"68127199f81aab00cb0818f4","slug":"chaos-pipe-leakage-at-four-places-people-drinking-dirty-water-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124897-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अव्यवस्था... चार जगहों पर पाइप लीकेज, गंदे पानी का घूंट पी रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अव्यवस्था... चार जगहों पर पाइप लीकेज, गंदे पानी का घूंट पी रहे लोग
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में लीकेज होने के कारण भरा पानी। संवाद
कस्बे में पेयजल पाइप लाइन में चार स्थान पर लीकेज होने से आठ वार्ड के लोगों को दूषित पानी का घूंट पीना पड़ रहा है। हफ्ते भर पहले लीकेज बनाने के लिए जेसीबी से आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। ताकि पाइप लाइन दुरुस्त हो सके। लेकिन, इसे बनाए बिना ही नगर पंचायत कर्मी गायब हो गए। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम बदबूदार और कीटाणु युक्त जलापूर्ति होने से पानी की समस्या बनी है।
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर तीन शांति नगर स्थित पानी टंकी की सप्लाई लाइन काफी दिनों से लीक है। मिट्टी कटने से दस दिन पहले अनिल चक के घर की दीवार धंस गई थी। पीड़ित की शिकायत पर 22 अप्रैल को पहुंचे कर्मचारियों ने लीकेज बनाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद दिया। लेकिन, पाइप लाइन दुुरुस्त नहीं कराई।
नतीजतन वार्ड नंबर दो, तीन, छह, आठ, नौ, 10, 11 और 12 मोहल्ले के 15 हजार लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने कहा, पाइप लाइन लीकेज के चलते गंदा पानी आ रहा है। बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
-- - मकान के नीचे से होकर पेयजल पाइप लाइन गई है। काफी समय से लीकेज होने के कारण मिट्टी कटान होने से 10 दिन पहले ईंट की दीवार धंस गई थी। कर्मचारियों ने मरम्मत के नाम पर गड्ढा खोद दिया। अब दूषित जलापूर्ति के साथ ही गड्ढा भी खतरा बना है। - अनिल चक, शांतिनगर
-- -- -- --
पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने के चलते कीटाणु युक्त और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। वार्डों में पर्याप्त हैंडपंप नहीं होने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। नगर प्रशासन की लापरवाही से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।-- सागर चक, शांतिनगर
-- -- -- --
लीकेज बनवाने के लिए नगर पंचायत कर्मियों को भेजा गया था। लीकेज बनाते समय गड्ढे में गिरकर एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी जख्मी हो गया था। अभी उनका इलाज चल रहा है। दो-तीन दिन में लीकेज सही करा दिया जाएगा।-- शांति कुशवाहा, चेयरमैन, अजुहा
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर तीन शांति नगर स्थित पानी टंकी की सप्लाई लाइन काफी दिनों से लीक है। मिट्टी कटने से दस दिन पहले अनिल चक के घर की दीवार धंस गई थी। पीड़ित की शिकायत पर 22 अप्रैल को पहुंचे कर्मचारियों ने लीकेज बनाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद दिया। लेकिन, पाइप लाइन दुुरुस्त नहीं कराई।
विज्ञापन
नतीजतन वार्ड नंबर दो, तीन, छह, आठ, नौ, 10, 11 और 12 मोहल्ले के 15 हजार लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने कहा, पाइप लाइन लीकेज के चलते गंदा पानी आ रहा है। बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने के चलते कीटाणु युक्त और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। वार्डों में पर्याप्त हैंडपंप नहीं होने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। नगर प्रशासन की लापरवाही से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
लीकेज बनवाने के लिए नगर पंचायत कर्मियों को भेजा गया था। लीकेज बनाते समय गड्ढे में गिरकर एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी जख्मी हो गया था। अभी उनका इलाज चल रहा है। दो-तीन दिन में लीकेज सही करा दिया जाएगा।

अजुहा कस्बे में लीकेज होने के कारण भरा पानी। संवाद

अजुहा कस्बे में लीकेज होने के कारण भरा पानी। संवाद