फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Challan for breach of peace against former head who put pressure on molestation victim to reconcile

Kaushambi News: छेड़खानी पीड़िता पर सुलह का दबाव बनाने वाले पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान

Sun, 01 Sep 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Challan for breach of peace against former head who put pressure on molestation victim to reconcile
छेड़खानी के मुकदमे में सुलह से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान का शनिवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छेड़खानी पीड़िता ने बताया कि वह आईटीआई की छात्रा थी। 18जनवरी 2023 को काॅलेज से लौटते समय पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिल उसके साथ छेड़खानी की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने 19 जनवरी 2023 को आहत होकर जहर निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान पप्पू व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इन दिनों मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार रात आरोपी पूर्व प्रधान अपने बेटे पंकज के साथ लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आया और गाली गलौज करते हुए मुकदमे में सुलह नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। अगले दिन दो पुलिसकर्मी उसके घर आए और फोटो खिंचवाकर चले गए। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से दहशत में पीड़िता ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। पीड़िता का कहना है कि उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो शनिवार को पुलिस पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान कर दिया।


थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि आलू बेचने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान कोई पुरुष मौजूद नहीं था। दोनों का पुराना विवाद चला आ रहा है। शिकायत पर पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed