{"_id":"5be5d88fbdec226970457eac","slug":"chale-lathi-dade-8-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नादिरगंज निवासी रामकैलाश की गुरुवार दोपहर घर के बाहर कूड़े के ढ़ेर में आग लगाने को लेकर भाई देवा से कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
मारपीट में रामकैलाश उसकी पत्नी कलावती, माता प्रेमलता, जलीलपुर गांव की रिश्तेदार मन्नी देवी और बेटा अखिलेश आदि घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ से देवा सरपती देवी व शालिनी आदि भी घायल हो गईं। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि एनसीआर लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।