फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chakpinha village stunned by the flurry of bullets, two injured

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चकपिन्हा गांव, दो जख्मी

Sun, 17 Oct 2021 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:19 AM IST
Chakpinha village stunned by the flurry of bullets, two injured
Chakpinha village stunned by the flurry of bullets, two injured - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल के चकपिन्हा गांव शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गोलीबारी में दो लोग जख्मी हो गए हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य घायल को परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। तनाव को देखते हुए सरायअकिल पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।

सरायअकिल कोतवाली के चकपिन्हा निवासी इनायतउल्ला की प्रधानपति महफू ज आलम से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों में।विवाद होता रहता है। शनिवार की सुबह प्रधानपति महफू ज आलम से इनायतुल्ला का विवाद हुआ था। इसको लेकर इनायतुल्ला ने सरायअकिल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही दोनों पक्षों में सुबह से ही तनाव की स्थिति थी। रात करीब नौ बजे फिर से दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

इसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से मिन्हाजपुर निवासी खलील अहमद जख्मी हो गया है। गंभीर रूप से घायल खलील को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुरखास निवासी सलमान उर्फ छोटू भी गोली लगने की चर्चा है। गोली चलने से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर सरायअकिल पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

खोज-खोज कर लोगों को मारी गई गोली
सरायअकिल के चकपिन्हा गांव में देर रात हुई दो पक्षों के बीच गोलीबारी में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। गांव में सुबह से दो पक्ष आमने सामने होकर लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूक निकाल कर झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह रहा कि देर रात दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गांव में सनसनी फैलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed