{"_id":"59497a6f4f1c1b1c7b8b46fa","slug":"chail-vidhayak","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में पहुंचे चायल विधायक, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में पहुंचे चायल विधायक, मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय तहसील दिवस चायल में स्थानीय विधायक संजय गुप्ता लाव लश्कर के साथ ठीक साढ़े 11 बजे पहुंचे। उनके पहुंचते ही सामान्य रूप से चल रहे तहसील दिवस में अफरा-तफरी मच गई। साथ गए समर्थकों अफसरों की कुर्सी खींच कर बैठ गए। स्थिति को भांपते हुए अधिकारी तहसील दिवस छोड़कर बाहर चले गए। हालात ऐसे बने कि फरियादियों की शिकायत को थोक में लेकर रख दिया गया। विधायक और उनके समर्थकों के पहुंचने से हुई अव्यवस्था को लेकर फरियादियों व अधिकारियों में नाराजगी रही।
मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन चायल में किया गया। तहसील दिवस में इलाकाई जनता की समस्याएं और उसका निस्तारण कराने की नीयत से विधायक संजय गुप्ता तीन दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचे। विधायक को अफसरों ने सम्मानजनक स्थान दिया। इसके बाद उनके समर्थक अधिकारियों व फरियादियों के लिए लगी कुर्सी पर कब्जा जमाकर बैठगए।
नजारे को देख फरियादी व अफसर तहसील दिवस कक्ष से बाहर चले गए। स्थिति ऐसी बनी कि अफसरों को फरियादियों की शिकायत थोक के भाव में लेना पड़ा। अपनी बात डीएम से कह पाने का मौका नहीं मिलने पर फरियादियों में तो नाराजगी थी ही कुर्सी पर समर्थकों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर तहसील दिवस में शामिल अधिकारी भी नाराज दिखे। हद तो तब हो गई जब विधायक समर्थकों ने जिला सूचना अधिकारी तक की कुर्सी को छीन ली और वह घंटों खड़े रहे।