फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chaayal mein ban sakata hai chc

चायल में बन सकता है सीएचसी

Thu, 21 Feb 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
chaayal mein ban sakata hai chc
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
चायल। सरकारी अवकाश के कारण मंगलवार की जगह बुधवार को चायल तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में करीब 50 शिकायती पत्रों में सिर्फ तीन को ही मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने समय सीमा निर्धारित कर अन्य मामलों के निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। इन्होंने अचार संहिता लागू होने से पहले जनहित के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा। चेताया कि विकास कार्यों एवं शिकायतों के निस्तारण में गड़बड़ी पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बरियावां निवासीगेंदालाल ने बताया कि गांव में ही स्थित एक तालाब दर्ज है। इसके बगल में आने जाने के लिए आम रास्ता है। साथ ही इसी तालाब में बस्ती का गंदा पानी जाता है। आरोप है कि उक्त तालाबी रकबे में गांव के ही एक दबंग ने जबरन कब्जा करके मकान का निर्माण शुरू कर दिया है। विरोध करने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की पहले में भी कई बार तहसील के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम मनीष वर्मा ने एसडीएम को जांच कर अवैध निर्माण गिराने का आदेश दिया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने बताया कि तमाम आवेदन के बावजूद चायल कस्बे में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। डीएम मनीष वर्मा ने भाकियू की इस मांग पर जल्द ही सीएचसी निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। बुआराम का पूरा निवासी संतोष दिवाकर ने बताया कि गांव में तीन वर्ष पहले मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे उसका आवास नहीं बन पा रहा है। सैयद सारवां गांव के बृजभूषण ने बताया कि अभियान के दौरान तालाबी भूमि से कब्जा हटवा दिया गया था। लेकिन दबंगों  से फिर से कब्जा करके खेती शुरू कर दिया है। इस मौके पर एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीओ राजकुमार त्रिपाठी के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed