फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CDO organized a Chaupal in Goraju, took stock of the problems of the villagers.

Kaushambi News: सीडीओ ने गोराजू में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

Fri, 30 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 30 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
CDO organized a Chaupal in Goraju, took stock of the problems of the villagers.
गोराजू गांव की चौपाल में लोगों की भीड़- प्रशासन
सरसवां विकास खंड की ग्राम पंचायत गोराजू में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान पूर्व सैनिक राजेश सिंह ने पश्चिमशरीरा से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर गोराजू गांव में टावर के पास स्थित अंधे मोड़ की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल वहां स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने, शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, सड़क, जल निकासी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याएं भी रखीं। सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीओ पंचायत मार्तण्ड सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार मौर्य, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि रहे।
अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद बंद रहा सामुदायिक शौचालय

गोराजू गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल के दौरान सामुदायिक शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हूए। लेकिन, हैरानी की बात यह रही कि चौपाल स्थल से महज दस कदम की दूरी पर स्थित सामुदायिक शौचालय पर पूरे समय ताला लटका रहा।

इस संबंध में एडीओ पंचायत मार्तण्ड सिंह ने बताया कि शौचालय का संचालन केवल सुबह और शाम के समय ही किया जाता है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विशेष आयोजनों के दौरान शौचालय खुला रहना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

गोराजू गांव की चौपाल में लोगों की भीड़- प्रशासन

गोराजू गांव की चौपाल में लोगों की भीड़- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed