फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CDO inspected the hospital and expressed displeasure over the dirt and disorder

Kaushambi News: सीडीओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Thu, 14 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected the hospital and expressed displeasure over the dirt and disorder
मंझनपुर पीएचसी का निरीक्षण करते सीडीओ। स्रोत: प्रशासन
सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दाैरान फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली मिली। वहीं दवा लेने के लिए मरीजों की भीड़ इकट्ठा रही। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में देखा कि जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उगी हुई थी और गंदगी का अंबार लगा था। वीएचएनडी सत्र कक्ष में अंधेरा छाया रहा, जहां रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी। साथ ही, महिलाओं के बैठने के लिए भी कोई उचित स्थान उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन

सीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीरज कुमार से वीएचएनडी सत्र के दौरान कक्ष में पर्याप्त रोशनी और महिलाओं को बैठने की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले सभी जिम्मेदार कर्मचारियों से जवाब-तलब करने के साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed