{"_id":"5da76adc8ebc3e93d9659b8c","slug":"cctv-cameras-will-be-kept-watch-on-up-board-examinations-kaushambi-news-ald2577272178","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय को फोर जी कनेक्शन व राउटर लगवाने के दिए गए निर्देश
प्रयागराज से मानीटरिंग की जा सकेगी, डीआईओएस कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने वर्ष 2020 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नकलचियों पर निगाह रखने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव मीना श्रीवास्तव ने प्रत्येक विद्यालय को फोर जी कनेक्शन व राउटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। इससे परीक्षा की प्रयागराज से मानीटरिंग की जा सकेगी। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। गड़बड़ी दिखने पर उडनदस्ते को फोर्स के साथ भेजा जाएगा।
नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया था। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में नकल के मामले सामने आए थे। कम संसाधनों से सभी परीक्षा केंद्रों, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में उड़नदस्ते का पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। तमाम केंद्रों पर अधिकारियों की टीमें पूरी परीक्षा में निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच पाती हैं। नई व्यवस्था से सभी परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखी जा सकेगी। डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने सभी विद्यालयों में फोर जी कनेक्शन के साथ राउटर लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि प्रयागराज से परीक्षा के दौरान किसी भी विद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण किया जाएगा। कार्यालय में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित होगा। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर केंद्रों पर चल रही परीक्षा को देखा जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर तत्काल पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।
--------
पिछले साल 78 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
वर्ष 2019 में जिले के 78 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वर्ष 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 374 विद्यालयों से संसाधनों की ऑनलाइन सूचना मांगी गई है। डीआईओएस कार्यालय ने सभी विद्यालयों की जांच कराकर 15 अक्तूबर तक रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करेगा।