फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CBSE Athletes Meet Corporation of Prayagraj hoisted the flag in three thousand meters race

सीबीएसई एथलीट मीट : तीन हजार मीटर दौड़ में प्रयागराज के निगम ने लहराया परचम

Wed, 30 Nov 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 10:44 PM IST
सार

करारी स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के मैदान में मंगलवार को एथलीट मीट का शुभारंभ हुआ था। करीब 32 जनपदों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भी खिलाड़ियों में खासा जोश दिखा।

विज्ञापन
CBSE Athletes Meet Corporation of Prayagraj hoisted the flag in three thousand meters race
कौशांबी में सीबीएसई एथलीट मीट में भाला फेंकता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीएसई क्लस्टर एथलीट मीट-2022 का बुधवार को दूसरा दिन था। प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, जौनपुर, सुलतानपुर आदि जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  खिलाड़ियों ने 200 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट और ऊंची कूद में हिस्सा लिया। देर शाम पदक मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे खिलखिला गए।। तीन हजार मीटर की दौड़ में प्रयागराज के निगम अव्वल रहे। देर शाम पदक मिले तो खिलाड़ियों के चेहरे खिलखिला गए।

विज्ञापन



करारी स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के मैदान में मंगलवार को एथलीट मीट का शुभारंभ हुआ था। करीब 32 जनपदों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भी खिलाड़ियों में खासा जोश दिखा। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में फैजाबाद की आयुषी सिंह, आंबेडकर नगर की प्रिया और वाराणसी की दिव्या केसरी क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



अंडर-17 बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रयागराज के आरएमएस अकेडमी प्रयागराज के निगम यादव ने बाजी मारी। वहीं द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल सुलतानपुर के सूर्यांश यादव को दूसरा स्थान मिला। संत अतुलानंद रेजीडेंटल के रितिक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बालक अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में द आइडियल न्यू स्टार इंग्लिश स्कूल वाराणसी के अर्पित पांडेय ने पहला, इंपीरियल पब्लिक स्कूल वाराणसी के विशाल पाल ने दूसरा और सुन्बेस इंग्लिश स्कूल वाराणसी के सार्थक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को देर शाम क्रमश: मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed