फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CBI team inspected Kataiya Ghat

सीबीआई टीम ने कटैया घाट का किया निरीक्षण

Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
CBI team inspected Kataiya Ghat
सीबीआई टीम ने कटैया घाट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

आरोपी खान निरीक्षक से हुई पूछताछ, यमुना बालू घाटों की तरफ रुख करने से कारोबारियों में दिनभर मचा रहा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सीबीआई टीम ने मंगलवार को बालू के अवैध खनन के आरोपी तत्कालीन खान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह से घंटों पूछताछ की। टीम ने इससे पहले सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कटैया बालू घाट का निरीक्षण किया। बालू घाटों की तरफ रुख करने से कारोबारियों में दिनभर खलबली मची रही।

वर्ष 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को अदालत की ओर से अवैध करार दिए जाने के बावजूद बालू कारोबारियों ने बाधित अवधि की आड़ में अवैध खनन किया था। वर्ष 2016 में तो सिंडीकेट के गुर्गों ने जिले में डेरा डालकर यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन का रिकार्ड ही तोड़ दिया था। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक चार बार जिले में आ चुकी सीबीआई की ओर से मामले में तत्कालीन खान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अब जांच को अंतिम रूप देने के लिए सीबीआई की दो सदस्यीय टीम पांचवीं बार जिले में आई हुई है। 27 जनवरी से ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में डेरा डाले टीम के सदस्यों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। दसवें दिन टीम ने आरोपी खान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को कैंप कार्यालय तलब किया। अरविंद इस वक्त चंदौली में खान अधिकारी हैं। करीब दो घंटे तक टीम ने उस वक्त हुए अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर तमाम सवाल किए। सीबीआई के सवालों से आरोपी खान निरीक्षक ठंड में पसीना पोंछते रहे। इससे पहले टीम ने खान अधिकारी आरपी सिंह को लेकर सरायअकिल के कटैया बालू घाट का निरीक्षण किया। यहां आधे घंटे तक मौका मुआयना किया और कुछ तस्वीरें ली। टीम के घाट की तरफ रुख करने की खबर से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सभी एक-दूसरे से टीम का लोकेशन लेने में जुटे रहे। दरअसल कारोबारियों को डर सता रहा था कि टीम कहीं उनके घाट की तरफ न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed