फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cbi investigation, inqayri

सीबीआई ने खनन निरीक्षक से की घंटों पूछताछ

Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंझनपुर। जिले में अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई टीम ने गुरुवार को बाधित अवधि व नवीनीकरण का लाभ पाने वाले पट्टों के दस्तावेज जुटाए। लगभग पांच घंटे तक खनन कार्यालय में 13 पट्टो के दस्तावेज जुटाने के बाद टीम के सदस्य खनन निरीक्षक को अपने साथ ले गए और घंटों पूछताछ की। सीबीआई की इस कार्रवाई से घाट संचालकों में हड़कंप मचा है।


वित्तीय वर्ष 15-16 और 16-17 में जिले में हुए अवैध खनन की जांच न्यायालय के आदेश पर सीबीआई कर रही है। बृहस्पतिवार को उसने सपा शासनकाल में हुए अवैध खनन की हकीकत को खंगालने के लिए दस्तावेज जुटाए। चौथी बार आई टीम द्वारा खनन विभाग में करीब चार घंटे रिकार्ड खंगाले गए । इसके अलावा उन्होंने न्यायालय की रोक के बावजूद किस नियम पर तत्कालीन डीएम ने बालू कारोबारियों को नवीनीकरण व बाधित अवधि का लाभ दिया इससे जुड़े दस्तावेज भी लिए। इसके बाद खनन निरीक्षक राज रंजन को अपने साथ कैंप कार्यालय ले गई। वहां पर उनसे घंटों पूछताछ की गई। सीबीआई द्वारा बाधित अवधि व नवीनीकरण के पट्टों के सहारे खनन की जांच शुरू होने की भनक कारोबारियों को तो हड़कंप मच गया है। खनन निरीक्षक राजरंजन से उनसे हुई पूछताछ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। इतना बोला कि सीबीआई टीम द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे गए विभाग से उन्हें उपलब्ध कराया गया। उनकी जांच में विभाग पूरा सहयोग कर रहा है। किस बिन्दु पर जांच चल रही है यह उन्हें नहीं पता है।
विज्ञापन


इन घाट के पट्टेधारकों को दिया गया था लाभ
न्यायालय की रोक के बाद जिले के 13 बालू घाट संचालकों को लाभांवित किया गया था। इनमें 11 लाभार्थी नवीनीकरण के तो दो बाधित अवधि के बताए जा रहे हैं। इनमें महेवाघाट के एक, पभोषा के दो, महिला के एक,  डेढ़ावल के एक, ब्यूर के एक सहित 13 घाट संचालक शामिल हैं। इनके द्वारा विभागीय रवन्ने पर कितने ट्रक, ट्रैक्टर बालू की निकासी की गई एक-एक प्रतिपर्ण सीबीआई ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed