फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cattle smuggler who ran away with buffalo in Tavera injured in encounter with police, fired on police team

Encounter: टवेरा में भैंस लेकर भागने वाला पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

Sat, 05 Aug 2023 01:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

शुक्रवार की रात्रि करीब दो बजे चरवा स्थित गूंगवा की बाग में कुछ संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने बाग को घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फिरोज (35) पुत्र जहीर निवासी तुर्तीपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी घायल हो गया।

विज्ञापन
Cattle smuggler who ran away with buffalo in Tavera injured in encounter with police, fired on police team
पुलिस से मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर फिरोज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टवेरा में भैंस लादकर भागने वाला पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को आरोपी पशु तस्कर टवेरा में भैंस लादकर भाग रहा है। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी में लगी। इसके बाद से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। शनिवार की सुबह उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 

विज्ञापन


कल रात्रि में लगभग दो बजे थाना सराय अकील से भैंस चोरी का प्रयास कर भागने की सूचना पर थाना चरवा की पुलिस ने काजू तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध लाल रंग की टवेरा गाड़ी UP 70 AQ 0629 दिखी। कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग  कर दी। गोली पुलिस की गाड़ी की बोनट में लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर घेराबंदी करने पर अपराधी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी से एक अदद भैंस बरामद हुई थी। अपराधियों के धर पकड़ के लिए आसपास के थानों से भी मदद ली जा रही थी। शुक्रवार की रात्रि करीब दो बजे चरवा स्थित गूंगवा की बाग में कुछ संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने बाग को घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फिरोज (35) पुत्र जहीर निवासी तुर्तीपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए ले जाया गया।यह अपराधी थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर और इसके ऊपर कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके कुछ अन्य सहयोगी थे जो फरार हैं, जिनकी तलाशी के लिए कई थानों की फोर्स कांबिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस और तीन अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 

अभियुक्त थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्री शीट नंबर 53A) है, जिस पर कुल 14 मुकदमे पंजीकृत है, जिनका विवरण -
1. मु0अ0सं0 41/12 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
2. मु0अ0सं0 65/12 धारा 110जी सीआरपीसी थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
3. मु0अ0सं0 02/15 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
4. मु0अ0सं0 348/17 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
5. मु0अ0सं0 351/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
6. मु0अ0सं0 352/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
7. मु0अ0सं0 180/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
8. मु0अ0सं0 181/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
9. मु0अ0सं0 504/13 धारा 3/5(क )/8 गोवध निवारण अधि0 व 279/307 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर।
10. मु0अ0सं0 206/22 धारा 379/411/413/429 भादवि थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
11. मु0अ0सं0 97/22 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
12. मु0अ0सं0 161/23 धारा 379 भादवि थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
13. मु0अ0सं0 162/23 धारा 307/379/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट व 11(1)(D) पशु क्रूरता अधिनियम थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
14. मु0अ0सं0 312/23 धारा 379/511 भादवि थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed