{"_id":"64d5d3e04852a4319c020de7","slug":"cattle-smuggler-arrested-in-police-encounter-60-kg-banned-meat-and-sharp-weapons-recovered-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद
Fri, 11 Aug 2023 11:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:53 AM IST
सार
समदा गांव निवासी दिलशाद पर पशु तस्करी के केस दर्ज है। पुलिस उसको काफी समय से खोजबीन कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने सूचना मिलने पर समदा गांव के पास आरोपी दिलशाद को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस की की टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्रे के समदा गांव के पास पुलिस और पशु तस्कर की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से 60 किलो प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
समदा गांव निवासी दिलशाद पर पशु तस्करी के केस दर्ज है। पुलिस उसको काफी समय से खोजबीन कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने सूचना मिलने पर समदा गांव के पास आरोपी दिलशाद को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस की की टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे अस्पताल भेजवाया। उसके कब्जे से 60 किलो प्रतिबंधित मांस, पशु काटने का धारदार हथियार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन