फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cataract surgery of 31 patients was done in one day in the medical college.

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में एक दिन में हुए 31 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cataract surgery of 31 patients was done in one day in the medical college.
मेडिकल कॉलेज मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन करते डॉक्टर।  स्रोत : प्रशासन
मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 31 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को राहत मिली है। नेत्र विभाग की ओपीडी में मोतियाबिंद से परेशान कुल 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें गंभीर स्थिति वाले 31 मरीजों का ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत यादव ने अपनी टीम के साथ ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निगरानी में रखने के लिए वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन होने से आंखों की रोशनी वापस लौट आती है और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है। ऑपरेशन टीम में नेत्र परीक्षण अधिकारी सुभाष पांडेय, स्टाफ नर्स आरती श्रीवास्तव और कमलेश प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन

मोतियाबिंद सर्जरी के बाद क्या करें :
- डॉक्टर द्वारा बताई गई विधि और समय के अनुसार ही आई ड्रॉप्स का नियमित प्रयोग करें।
- डॉक्टर द्वारा तय किए गए समय पर नियमित फॉलो-अप जांच कराएं।
- आंखों को छूने या दवा डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से साफ करें।
- जल्दी स्वस्थ होने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed