फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash-jewelry theft in accountant's house

अकाउंटेंट के घर में नकदी-जेवर चोरी

Sun, 29 Dec 2019 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewelry theft in accountant's house
अकाउंटेंट के घर में नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

चरवा पश्चिम थोक गांव में शुक्रवार रात हुई घटना, पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। चरवा पश्चिम थोक गांव में शुक्रवार रात दीवार फांदकर एक अकाउंटेंट के घर से चोर नगदी, गहने समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। पुलिस ने शक पर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ने 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है।

चरवा पश्चिम थोक निवासी रामजी सोनी पुत्र स्वर्गीय उमेश सोनी वृंदावन में एक महाराज के यहां अकाउंटेंट हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार शाम वृंदावन के लिए रवाना हुए। रात को मां व तीन बहनें अपने-अपने कमरों में सो रही थीं। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर करीब 70 हजार रुपये नगद व लगभग चार लाख के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर आदि उठा ले गए। सुबह कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही गृहस्वामी को परिजनों ने फोन करके चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद वह वापस लौट आए। उधर चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही आसपास के तीन संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण दास का कहना है कि पुलिस चोरों के करीब पहुंच चुकी है। 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed