{"_id":"5d72b5308ebc3e014c4b4bd6","slug":"cash-jewelry-stolen-from-farmer-s-house-kaushambi-news-ald2542009144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी
नगर कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव की घटना
तहरीर देने गई गृहस्वामिनी को पुलिस ने डांटकर भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव में बुधवार रात सेंध काटकर एक किसान के घर से चोरों ने नकदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। आरोप है कि तहरीर देने गई गृहस्वामिनी को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है।
भरसवां गांव की सुमित्रा देवी पत्नी भरत लाल ने बताया कि उसका पति खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार को पति किसी काम से प्रयागराज चला गया था। घर पर सुमित्रा खाना खाने के बाद बच्चों संग सो गई। इस दौरान सेंध काटकर चोर करीब दस हजार रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पीड़िता का कहना है कि महीने भर बाद उसकी बेटी की शादी है। इसी लिए गहने बनवाए थे। आरोप है कि गुरुवार सुबह गृहस्वामिनी तहरीर देने कोतवाली गई तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करकेे कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।