फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash from 2 homes stolen

दो घरों से नगदी-जेवर चोरी

Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cash from 2 homes stolen
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अजुहा/टेंढ़ीमोड़/कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा स्थित दो घरों से रविवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। दो मकानों में चोरी का प्रयास किया। वहीं कोखराज के टेंढ़ीमोड़ चौराहे पर रेडीमेड कपड़ा और बर्तन की दुकान खंडाल डाली। पीड़ितों की तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अजुहा कस्बा निवासी मो. शरीफ सउदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार रात उसकी पत्नी शाजिदा बानो मायके रसूलपुर चली गई थी। इसी बीच रात को घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख नगद और लगभग छह लाख के गहने व अन्य सामान उठा ले गए। कस्बे का अफरोज भी सउदी में रहता है। उसकी पत्नी समा बानो मायके सरायअकिल गई थी। रात को ताला तोड़कर चोर गृहस्थी का सामान उठा ले गए। समा अभी लौटी नहीं है। इसलिए पता नहीं चल सका कि चोर क्या-क्या ले गए। चोरों ने कस्बे के बबलू और प्रभु के घरों को भी निशाना बनाया। हालांकि जगहट हो जाने के कारण कामयाब नहीं हो सके। इसी तरह नगर कोतवाली इलाके के समसाबाद निवासी राजकुमार ने कोखराज क्षेत्र के टेंढ़ीमोड़ चौराहे पर बर्तन की दुकान खोल रखी है। चौराहे के ही जुल्फेकार के मकान में उसने गोदाम बना रखा है। रात को गोदाम का ताला तोड़कर चोर तकरीबन 20 हजार के बर्तन उठा ले गए। उसकी गोदाम के बगल में ही बागबंशी निवासी नूरानी की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लगभग 60 हजार के कपड़े तथा 28 हजार नगद लेकर चंपत हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने इंस्पेक्टरों को 48 घंटे के भीतर घटनाओं का खुलासा करने का निर्देश दिया है। इसी तरह कड़ा कोतवाली के मर्दानपुर बर्जी गांव का रामराज मौर्य खेती करता है। दीवार फांदकर उसके घर से चोर करीब 70 हजार नगद व 40 हजार के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed