{"_id":"61954f3402e5745381783147","slug":"case-on-those-who-do-the-work-to-get-justice-for-the-rape-victim-kaushambi-news-ald3206795161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चक्काजाम करने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए चक्काजाम करने वालों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ देने में नाकाम पुलिस ने उसके मददगारों पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को इंसाफ दिलाने के लिए मददगारों ने मंगलवार को बेनीराम कटरा के समीप चक्काजाम किया था। पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा है। हालांकि मामले में अब तक किसी कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने दो साल तक दुष्कर्म किया। उसे अपने भाई की मदद से दिल्ली भगा ले गया। यहां युवक ने उसे बेचने का प्रयास किया। किसी तरह वह दिल्ली से भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस को तहरीर देने का बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस पर मंगलवार को ग्रामीणों के साथ परिजनों ने बेनीराम कटरा तिराहे पर मंगलवार दोपहर में जाम लगा दिया था। चक्काजाम होने से पूरे एक घंटे तक वाहनों का आवागमन रुक गया था। नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने व हल्का बल का प्रयोग कर पुलिस ने किसी तरह चक्काजाम समाप्त कराया था। बेनीराम कटरा चौकी में तैनात दीवान वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चक्काजाम करने के मामले में सुनीता देवी, रज्जू देवी व मिठाई लाल और कल्लू समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इधर, चर्चा रही कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो मजबूरी में उसके घरवालों को जाम लगाना पड़ा था। इस बाबत सरायअकिल के इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि जाम लगाने के कारण तमाम सरकारी सेवाएं बाधित हुईं थी। इसी कारण से रिपोर्ट दर्ज की गई है।