फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case on five including former chairman in fraud and molestation

धोखाधड़ी व छेड़खानी में पूर्व चेयरमैन सहित पांच पर केस

Tue, 10 Nov 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case on five including former chairman in fraud and molestation
सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो गांव स्थित एक जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में मंझनपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी समेत उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाक रेजमा गांव निवासी लल्लू प्रसाद ने अदालत मेें प्रार्थना पत्र में देकर बताया कि उसकी पत्नी ने 28 जनवरी 2008 को कोर्रो गांव की एक आराजी क्रय की थी। जमीन पर एक कच्चा कमरा भी बना था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस जमीन पर मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन अवैध तरीके से कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर पहले भी कई बार उसे धमकी दी गई। 12 अक्तूबर 2020 को वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहा था, तभी नरेश चंद्र व उसका भाई प्रेमचंद्र परिवार के राहुल उर्फ रवि, सुशील कुमार और राजेश कुमार के साथ असलहों से लैस होकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज के बाद मारपीट की गई। पत्नी बीचबचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ अश्लील हरकत की गई। पत्नी का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कोर्ट ने 28 अक्तूबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

इस बाबत इंस्पेक्टर मंझनपुर मनीष पांडेय का कहना है मामला पेशबंदी है। पूर्व चेयरमैन व उनके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से धोखाधड़ी, छेड़खानी सहित 13 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed