{"_id":"61ae6c91e36f8269b25aad76","slug":"case-on-16-for-setting-the-dumper-on-fire-after-leaving-the-driver-dead-kaushambi-news-ald3220865185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को अधमरा कर डंपर आग के हवाले करने में 16 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को अधमरा कर डंपर आग के हवाले करने में 16 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के गौरा गांव स्थित बसपा कार्यालय के समीप हादसे में युवक की मौत के बाद हुई आगजनी और बवाल के मामले में सोमवार को पुलिस ने 11 नामजद व पांच अज्ञात समेत 16 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ मृतक धीरज के भाई की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
मंझनपुर कोतवाली के गौरा गांव निवासी कल्लू का 14 वर्षीय बेटा कृष्ण रविवार को ओसा की तरफ साइकिल से जा रहा था। मूरतगंज की तरफ से चित्रकूट की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार कृष्ण को टक्कर मार दी थी।
हादसे के बाद डंपर चालक भाग रहा था। इस पर कृष्ण के रिश्ते के चाचा धीरज ने बाइक से डंपर सवार का पीछा किया। इस पर डंपर चालक ने ओसा चौराहे के समीप धीरज को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले करते हुए चालक केश कुमार निवासी भरतकूप जनपद चित्रकूट को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई धीरेंद्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं, घटना के दूसरे दिन सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मद्दीलाल, रवि, मूलचंद्र, व उसकी पत्नी, रामप्रसाद, वीरेंद्र, मंजू, संजय, रिंकू यादव, फूलचंद्र व रामकैलाश समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गाड़ी जलाने, आवागमन बाधित करने और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।