{"_id":"5d7bed898ebc3e93c418a92d","slug":"case-of-fraud-on-three-bankers-including-manager-kaushambi-news-ald2548109194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

सैनी के उदिहिन खुर्द गांव की महिला ने लगाया चार लाख रुपये निकालने का आरोप
अदालत के निर्देश पर प्राथमिकी लिखकर आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बीओबी की सिराथू शाखा के प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हो गई है। उदिहिन खुर्द गांव की एक महिला ने इन सभी पर धोखाधड़क करके करीब चार लाख 30 हजार रुपये हड़पने का इल्जाम लगाया है। अदालत के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
सैनी इलाके के उदिहिन खुर्द गांव की चंद्रकली देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रशेखर ने बताया कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की सिराथू शाखा में खाता खुलवा रखा है। पीड़िता की मानें तो मई 2017 में शाखा प्रबंधक ने उससे लिंक करने के लिए आधार कार्ड मांगा। कुछ कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए। इसके बाद धोखाधड़ी करके खाते से चार लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। बताया जाता है कि कुछ दिन बाद धननिकासी की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता का कहना है कि धोखाधड़ी की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक सुजोय दास, हेड कैशियर विपिन व इनके सहकर्मी गौतम कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।