फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed on five for burning teacher alive

शिक्षिका को जिंदा जलाने में पांच पर एफआईआर

Sat, 28 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed on five for burning teacher alive
शिक्षिका को जिंदा जलाने में पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान शिक्षिका को जिंदा जलाए जाने के मामले में पाच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस ने सभी की तलाश शुरू कर दी है।

रसूलपुर सुकवारा गांव की जरीना बेगम ने बताया कि 23 सितंबर को उसकी शिक्षिका बेटी सबीहा घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसन सरिता, नन्हीं, मधु, इनके परिवार के सरगम व निगम आदि भी वहां पहुंच गए। इन सभी का पहले पानी भरने को लेकर सबीहा से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने सबीहा की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद मिट्टी का तेज छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरी सबीहा पूरे गांव में भागते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बाद में जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाने के बाद सबीहा को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार को पीड़िता की मां जरीना ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। मामले में सरायअकिल कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed