फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against watchman working on fake record

फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रहे चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Nov 2021 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against watchman working on fake record
फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रहे चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जिला पंचायत में किया गया था फर्जीवाड़ा, एएमए की जांच में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला पंचायत में चौकीदार की नौकरी करने वाले के खिलाफ अपर मुख्य अधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। एएमए का कहना है कि जांच के दौरान चौकीदार के अभिलेख फर्जी निकले थे। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

कोखराज कोतवाली के गौरा निवासी मनोज मौर्या जिला पंचायत में चौकीदार की नौकरी पाने के लिए शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी की थी। जांच के दौरान कर्मचारी के अभिलेख फर्जी पाए गए। शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अपर मुख्य अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एसटी बीरेन्द्र बहादुर ने मंझनपुर कोतवाली में आरोपी चौकीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है। चौकीदार पर एफआईआर की भनक लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चर्चा है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कपिलमुनि करवरिया व राजेश कुशवाहा के कार्यकाल के दौरान कुछ नियुक्तियां विवादों के घेरे में आई थीं। लेकिन सत्ता के हो रहे परिवर्तन व अफसरों की अनदेखी के कारण फर्जीवाड़ा करने वाले लोग बचते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed