फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against three for kidnapping, looting and vandalizing the hospital

Kaushambi News: अपहरण, लूट व अस्पताल में तोड़फोड़ करने में तीन पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for kidnapping, looting and vandalizing the hospital
सैनी कोतवाली के चकसैनी गांव स्थित प्रभा अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के तीसरे दिन अस्पताल संचालक के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ अपहरण, लूट व अस्पताल में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बृहस्पतिवार को भी अस्पताल का ताला नहीं खुला।
विज्ञापन

फतेहपुर के घोष थाना क्षेत्र के बढ़इया निवासी पूजा देवी (35) पत्नी मनोज की इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। विरोध पर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। अगले दिन मृतका के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के एक अज्ञात चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने का मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन

वहीं, हॉस्पिटल संचालक के भाई प्रतीक मौर्या ने भी मृतका के परिवार के कमल पटेल, मोहन और दिनेश के खिलाफ तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण कर मारपीट, लूटपाट के साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed