{"_id":"688bce202e057498dc0a37f4","slug":"case-filed-against-son-and-daughter-in-law-who-beat-their-elderly-mother-and-made-her-homeless-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128590-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुजुर्ग मां को पीटकर बेघर करने वाले बेटे व बहू पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुजुर्ग मां को पीटकर बेघर करने वाले बेटे व बहू पर केस
Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
संदीपन घाट क्षेत्र के बजहां गांव में बुजुर्ग मां की पिटाई कर बेघर करने वाले बहू व बेटे के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर चौकीदार से तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। साथ ही आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
बजहां निवासी 80 वर्षीय डेबरी देवी ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बेटा गुलाब व बहू कुसमा देवी आए दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार को उसकी पिटाई कर दोनों ने घर से निकाल दिया। कुछ लोगों ने देखा तो वृद्धाश्रम के बारे में बताया। आश्रम खोजते हुए बुजुर्ग महिला मंझनपुर के ओसा पहुंच गईं।
वहां कुछ लाेगों से डेबरी देवी वृद्धाश्रम का पता पूछ ही रही थी, तभी जानकारी होने पर आश्रम संचालक आलोक राय पहुंच गए। वह अपने साथ लेकर गए। वहीं बुढ़ापे में मां को पीटकर भगाने का मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने बेटे व बहू के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने बताया कि चौकीदार रामचंद्र की तहरीर पर आरोपी गुलाब व उसकी पत्नी कुसमा के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।