{"_id":"5da76d018ebc3e015d44d9e6","slug":"case-filed-against-mother-and-son-on-court-s-order-kaushambi-news-ald257728419","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे पर केस दर्ज
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे पर केस दर्ज
झांसा देकर बैनामा करा ली लाखों की जमीन
पिपरी इलाके के भगवतपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज निवासी एक युवक से कड़ा इलाके में रहने वाले जालसाज ने झांसा देकर करीब 16 लाख रुपये ले लिए। बाद में भगवतपुर स्थित उसकी भूमि का भी अपनी मां के नाम बैनामा करा लिया। अदालत के निर्देश पर मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
प्रयागराज के नवाबगंज थाना स्थित अकबरपुर निवासी मासूक अहमद पुत्र मुस्तफा ने बताया कि कड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में रहने वाले मो तारिक से उसकी दोस्ती थी। जून 2014 में तारिक ने झांसा देकर करीब 16 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसने पिपरी इलाके के भगवतपुर गांव में स्थित भूमि का अपनी मां यासमीन खातून के नाम बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। रकम मांगने के साथ ही धोखाधड़ी का उलाहना देने पर आरोपी जानलेवा धमकी देता था। पीड़ित का कहना कि शिकायत 2014 में ही उसने पिपरी पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।