{"_id":"68f53c64e7368c808b0cf0df","slug":"case-filed-against-cousin-accused-of-raping-teenager-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131582-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी चचेरे भाई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी चचेरे भाई पर मुकदमा
Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी उसके चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पीड़ित किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद शुक्रवार को मामला कनैली पुलिस चौकी पहुंचा और किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
परिजनों के अनुसार किशोरी के शरीर में परिवर्तन दिखा तो उन्होंने इसे ट्यूमर समझा था। वह इसकी जांच कराते कि इससे पहले की किशोरी ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद घर वालों ने मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस से शिकायत की।
रविवार को मामला फिर सुर्खियों में आ गया जब गांव के तालाब में एक नवजात बच्ची शव उतराते देखा गया। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में पुलिस ने बताया कि जन्म के बाद बच्ची की मृत्यु हो गई थी। परिवार वालों ने तालाब किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
शव उतराता मिला तो सामने आई अंतिम संस्कार की बात
शनिवार तक बच्ची के जिंदा या मृत होने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। रविवार को बच्ची का शव जब तालाब में उतराता मिला है तो पुलिस ने स्पष्ट किया कि जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई थी, जिसका परिवार वालों ने अंतिम कर दिया था। दिनभर चर्चा रही कि तथाकथित मां और मृत बच्ची के डीएनए जांच की तैयारी चल रही है।
किशोरी से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। इस प्रकरण में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रहा है। वहीं तालाब में उतराता मिला नवजात का शव किशोरी की बच्ची का था। जिसका मृत्यु के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
- अभिषेक सिंह, सीओ चायल